Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 2 जुलाई 2022

CUET PG 2022: आगे बढ़ी आवेदन करने की तारीख, 10 जुलाई तक भरें फॉर्म

 

CUET PG 2022: आगे बढ़ी आवेदन करने की तारीख, 10 जुलाई तक भरें फॉर्म

NTA CUET PG 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) PG 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब 10 जुलाई (शाम 5 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 जुलाई थी।

उम्मीदवार सभी CUET जानकारी आधिकारिक वेबसाइट - cuet.nta.nic.in और  nta.ac.in से प्राप्त कर सकते हैं। CUET PG 2022 जुलाई के तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।ऑनलाइन फीस भरने की आखिरी तारीख 11 जुलाई है जबकि करेक्शन विंडो 12-14 जुलाई (रात 11:50 बजे) तक खुली रहेगी। CUET PG का आयोजन केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए किया जाएगा। NTA ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा कि कुल 66 विश्वविद्यालय CUET-PG 2022 स्कोर के माध्यम से PG प्रवेश आयोजित करेंगे।

डायरेक्ट आवेदन करने के लिए .यहां करें क्लिक

 यहां देखें नोटिफिकेशन

CUET PG 2022 – ऐसे करना है आवेदन

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cucet.samarth.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2- "CUET PG 2022" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4-डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

स्टेप 5- अब फॉर्म को सबमिट कर लें।

CUET PG 2022: जोड़े गए नए कोर्सेज

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने  CUET PG 2022 के माध्यम से प्रवेश के लिए नए विश्वविद्यालय और नए कोर्स जोड़े हैं। एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 8 नए विश्वविद्यालय जोड़े गए हैं जिनमें शामिल हैं-

डॉ. बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय

संस्कृति विश्वविद्यालय

विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी

अरुणाचल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडीज

गलगोटियास यूनिवर्सिटी

लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन

के.आर मंगलम यूनिवर्सिटी

 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन

कई राज्य विश्वविद्यालय, राज्य के निजी और डीम्ड-टू-बी-विश्वविद्यालय भी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से छात्रों को प्रवेश देंगे। फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, जो मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तहत काम करता है, दाखिले के लिए CUET-PG 2022 स्कोर भी स्वीकार करेगा।

CUETPG Course

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें