RPSC : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी कीं चार भर्ती परीक्षाओं की संशोधित तिथियां
RPSC Recruitment Exam 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने कई भर्ती परीक्षाओं की संशोधित तिथियां जारी की हैं। इनमें सीनियर टीचर संस्कृत एजुकेशन डिपार्टमेंट प्रतियोगी परीक्षा, सीनियर टीचर ग्रेड II प्रतियोगी परीक्षा, स्कूल लेक्चरर संस्कृत एजुकेशन एजुकेशन, स्कूल लेक्चर स्कूल एजुकेशन परीक्षा शामिल हैं। नीची दी गई भर्ती परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल बाद में सही समय पर जारी कर दिया जाएगा।
यहां देखें आरपीएससी भर्ती परीक्षाओं की संशोधित तिथियां-
स्कूल व्याख्याता परीक्षा-2022 (माध्यमिक शिक्षा विभाग)- 11-10-2022 से 21-10-2022
स्कूल व्याख्याता परीक्षा-2022 (संस्कृत शिक्षा विभाग) 15-11-2022 से 17-11-2022
वरिष्ठ शिक्षक ग्रेड- II प्रतियोगी परीक्षा 2022- (माध्यमिक शिक्षा विभाग)- 17-12-2022 से 24-12-2022
सीनियर शिक्षक ग्रेड- II प्रतियोगी परीक्षा 2022 (संस्कृत शिक्षा विभाग) - जनवरी दूसरा सप्ताह 2023
ग्रेजुएट और इंजीनियरों के लिए 118 पदों पर भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्वायत्त शासन विभाग में कुल 118 विभिन्न प्रशासनिक एवं तकनीकी पदों पर भर्ती निकाली है। आयोग द्वारा सहायक अभियंता (सिविल) के 41 पद, राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय के 14 पद एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ के 63 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा 29 अगस्त से 27 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
RPSC RecruitmentRPSCRpsc.rajasthan.gov.in
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें