Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 3 सितंबर 2022

FCI Recruitment 2022: भारतीय खाद्य निगम में 5000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, जानें वैकेंसी व योग्यता समेत खास बातें

 

FCI Recruitment 2022: भारतीय खाद्य निगम में 5000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, जानें वैकेंसी व योग्यता समेत खास बातें

FCI Recruitment 2022: भारतीय खाद्य निगम ने कटेगरी-3 के 5000 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। एफसीआई ने इंस बंपर का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नॉर्थ, ईस्ट, वेस्ट, साउथ और नॉर्थ-ईस्ट जोन में कैटेगरी-3 पदों पर 5043 वैकेंसी निकाली गई हैं।

 इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर से शुरू होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2022 तय की गई है। वैकेंसी सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल में जूनियर इंजीनियर, स्टेनो ग्रेड-3 और एजी-3 जनरल, एकाउंट्स, टेक्निकल, डिपो, हिंदी) पदों के लिए हैं। सबसे अधिक 2388 वैकेंसी नॉर्थ जोन में हैं। साउथ जोन में 989, ईस्ट जोन में 768, वेस्ट जोन में 713 और नॉर्थ ईस्ट जोन में 185 वैकेंसी हैं।  

योग्यता

एजी-III (तकनीकी) – कृषि / वनस्पति विज्ञान / जीव विज्ञान / बायोटेक / फूड में ग्रेजुएशन।

एसी-III (सामान्य) – ग्रेजुएशन डिग्री, कंप्यूटर नॉलेज।

एजी-III (लेखा) – बीकॉम और कंप्यूटर नॉलेज।

एजी-III (डिपो) – ग्रेजुएशन, कंप्यूटर नॉलेज।

जेई (ईएमई) – ईई / एमई इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा के साथ 1 वर्ष का अनुभव।

जेई (सिविल) – सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा के साथ 1 वर्ष का अनुभव।

हिंदी टाइपिस्ट AG-II (Hindi)- ग्रेजुएशन, हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड। अनुवाद में 1 वर्ष का अनुभव।

स्टेनो ग्रेड- II – ग्रेजुएट के साथ डोएक ओ लेवल सर्टिफिकेट। टाइपिंग और स्टेनो का ज्ञान।

आयु सीमा

जूनियर इंजीनियर (सिविल इंजीनियरिंग) – 21 से 28 वर्ष

जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल) – 21 से 28 वर्ष

स्टेनो। ग्रेड- II – 21 से 25 वर्ष

एजी-III (हिंदी) – 21 से 28 वर्ष

एजी-III (सामान्य) – 21 से 27 वर्ष

एजी-III (लेखा) – 21 से 27 वर्ष

एजी- III (तकनीकी) – 21 से 27 वर्ष

एजी-III (डिपो) – 21 से 27 वर्ष

आयु की गणना 1 अगस्त 2022 से की जाएगी।

पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

सैलरी

जेई – रु. 34000-103400

स्टेनो ग्रेड 2 – रु. 30500-88100

एजी ग्रेड 3 – रु. 28200- 79200

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 500/-

एससी / एसटी / दिव्यांग: 0/-

सभी श्रेणी महिला: 0/-

डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।


FCISarkari Naukri

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें