Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 3 सितंबर 2022

JEE Advanced Answer Key 2022: इस Direct Link से डाउनलोड करें जेईई एडवांस्ड आंसर-की



 JEE Advanced Answer Key 2022: इस Direct Link से डाउनलोड करें जेईई एडवांस्ड आंसर-की

JEE Advanced Answer Key 2022: आईआईटी में प्रवेश दिलाने वाली जेईई एडवांस्ड 2022 प्रवेश परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

स्टूडेंट्स इस पर कल तक (4 सितंबर शाम 5 बजे तक) आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। 11 सितंबर को जेईई एडवांस्ड रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की जारी होगी। आपको बता दें कि जेईई मेन के टॉप 2.5 लाख छात्र जेईई एडवांस परीक्षा देते हैं। लेकिन इस वर्ष जेईई एडवांस्ड के लिए सिर्फ 1,60,038 ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें सिर्फ 1,56,089 ने परीक्षा दी। 

आईआईटी बॉम्बे ने 28  अगस्त को जेईई एडवांस्ड पेपर 1 और पेपर 2 का आयोजन किया था।  परीक्षा देश के 577 शहरों में 124 केंद्रों पर हुई थी। 

JEE Advanced Answer Key 2022: यूं डाउनलोड कर सकेंगे जेईई एडवांस्ड आंसर-की

- आधिकारिक वेबसाइट - jeeadv.ac.in पर जाएं

- JEE Advanced Answer Key 2022 के लिंक पर क्लिक करें।

- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।

- आपकी जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।

- इसे डाउनलोड करें और आंसर की के साथ अपने उत्तरों का मिलान करें।

Answer key Direct Link

आईआईटी में 366 सीटें बढ़ीं

सीट मैट्रिक्स के मुताबिक देश के 23 संस्थानों में कुल 16598 सीटें पर दाखिला होगा। इनमें से 1567 सीटें महिलाओं के लिए हैं। आईआईटी संस्थानों में पिछले साल की तुलना में सीटों की संख्या 366 अधिक है। महिलाओं के लिए पिछले साल 1,534 सीटें थीं।


JEE AdvancedJee Advanced ResultJEE Main 2022 Answer Key

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें