खुशखबरी: शिक्षा विभाग में 18 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्तियां, इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
MP Teacher Recruitment 2022: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती करने का फैसला किया है। भर्ती प्रक्रिया उन उम्मीदवारों को नियुक्त करने के लिए आयोजित की जाएगी जिन्होंने 2020 में आयोजित प्राथमिक शिक्षक पात्रता (TET) परीक्षा पास की है।
वहीं मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की। ट्वीट में लिखा गया है, ‘प्राथमिक शिक्षक के लिए ऑनलाइन भर्ती 17 नवंबर से शुरू होगी।
प्राथमिक शिक्षक के लिए ऑनलाइन भर्ती 17 नवंबर से होगी शुरू
— School Education Department, MP (@schooledump) October 20, 2022
➡️प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2020 में अर्ह पाये गये अभ्यर्थियों के नियोजन के संबंध में आदेश जारी
➡️भर्ती प्रक्रिया संबंधी समस्त विवरण 31 अक्टूबर से पोर्टल पर रहेगा उपलब्ध#JansamparkMP pic.twitter.com/K61TWWwAa9
भर्ती के लिए इस दिन शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 नवंबर, 2022 से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। शिक्षक पदों के लिए आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट trc.mponline.gov.in है। हालांकि, उम्मीदवार वेबसाइट पर 31 अक्टूबर, 2022 से भर्ती डिटेल्स जारी कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 18527 शिक्षक पद भरे जाएंगे, जिनमें से राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग में 7429 पद भरे जाएंगे और एमपी के आदिवासी मामलों के विभाग में 11098 पद भरे जाएंगे।
TAGS:government teacher vacancygovernment teacher vacancy 2022 sarkari resultmp pgt vacancy 2022Mp primary teacher vacancy 2022mp teacher recruitment 2022 notificationmp teacher vacancymp teacher vacancy 2022 syllabusmp tgt pgt vacancy 2022sarkari naukriSarkari Naukri 2022upcoming teacher vacancy in mp 2022
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें