Breaking

सरकारी नौकरी और शिक्षा की हर जरूरी खबर सबसे पहले
UPGovtUpdate.com का आधिकारिक WhatsApp चैनल
फॉलो करें →
Telegram पर जुड़ें UPGovtUpdate.com के लेटेस्ट अपडेट ›

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 5 नवंबर 2022

जनवरी से डीए में चार फीसदी बढ़ोतरी संभव



 जनवरी से डीए में चार फीसदी बढ़ोतरी संभव

प्रयागराज। केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों का डीए जनवरी से 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी होने की संभावना है। महंगाई भत्ता चार फीसदी तक बढ़ेगा।महंगाई भत्ता (डीए) के बारे में पूर्व स्टॉक एनालिस्ट, उच्च न्यायालय के पूर्व अधिवक्ता व यूपीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष अनुराग सिंह ने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर गणना करके बताया कि जनवरी 2022 में सूचकांक 125.1 अंक, फरवरी में 125 अंक, मार्च में 126 अंक, अप्रैल में 127.7 अंक, मई में 129 अंक, जून में 129.2 अंक, जुलाई में 129.9 अंक, अगस्त में 130.2 अंक रहा है। 

31 अक्तूबर को जारी आंकड़ों में सितंबर का सूचकांक बढ़कर 131.3 अंक हो गया है। जिससे जनवरी 2023 में डीए चार फीसदी बढ़ना लगभग तय है। इस वर्ष जुलाई से केंद्रीय कर्मचारियों को 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। राज्य कर्मचारियों को भी समान डीए देय है। अब जनवरी 2023 से चार फीसदी मिलाकर 42 फीसदी डीए मिलने की उम्मीद है। अनुराग सिंह ने बताया कि डीए वृद्धि से केंद्र सरकार के 80 लाख सरकारी कर्मचारी, पेंशनर व उत्तर प्रदेश समेत तमाम राज्यों के 50 लाख से अधिक कर्मचारी व पेशनर लाभान्वित हो सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें