Breaking

सरकारी नौकरी और शिक्षा की हर जरूरी खबर सबसे पहले
UPGovtUpdate.com का आधिकारिक WhatsApp चैनल
फॉलो करें →
Telegram पर जुड़ें UPGovtUpdate.com के लेटेस्ट अपडेट ›

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 9 नवंबर 2022

शिक्षा लाभ कमाने का व्यवसाय नहीं कोर्ट



 शिक्षा लाभ कमाने का व्यवसाय नहीं कोर्ट

उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि शिक्षा लाभ कमाने का जरिया नहीं है और ट्यूशन फीस हमेशा सस्ती होनी चाहिए। न्यायालय ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा जिसमें मेडिकल कॉलेजों में ट्यूशन फीस बढ़ाकर 24 लाख रुपये सालाना किए जाने के राज्य सरकार के फैसले को रद्द कर दिया गया था।

न्यायमूर्ति एम. आर. शाह और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने याचिकाकर्ता नारायण मेडिकल कॉलेज और आंध्र प्रदेश पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया। पीठ ने कहा कि फीस बढ़ाकर 24 लाख रुपये सालाना करना, यानी पहले से तय की गई फीस से सात गुना अधिक, बिल्कुल भी उचित नहीं है। शिक्षा लाभ कमाने का व्यवसाय नहीं है। ट्यूशन फीस हमेशा सस्ती होनी चाहिए। पीठ ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के एक आदेश के खिलाफ मेडिकल कॉलेज द्वारा दायर याचिका को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें