Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 13 दिसंबर 2022

KVS Recruitment : केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा का बदला पैटर्न, ऐसा होगा टीजीटी पीजीटी प्रश्न पत्र

 

KVS Recruitment : केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा का बदला पैटर्न, ऐसा होगा टीजीटी पीजीटी प्रश्न पत्र

KVS Recruitment : केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों, उप प्रधानाचार्यों व प्रधानाचार्यों की भर्ती के लिए परीक्षा का पैटर्न इस बार बदल दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि भर्ती के लिए पहली बार कम्प्यूटर आधारित परीक्षा कराई जाएगी। टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों के लिए 150 की बजाय 180 नंबर का प्रश्नपत्र आएगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा में पहली बार लीडरशिप पर आधारित प्रश्न भी पूछे जाएंगे। पिछली बार 2018 में टीजीटी के लिए हुई परीक्षा में एक-एक अंक के 150 प्रश्न पूछे गए थे। सामान्य अंग्रेजी व सामान्य हिन्दी के 10-10 प्रश्न, सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाक्रम के 40, तर्कशक्ति के 40, कम्प्यूटर साक्षरता के 10, पेडागॉजी पर आधारित 40 प्रश्न थे। वहीं पीजीटी में सामान्य अंग्रेजी व हिन्दी के 10-10 प्रश्न, सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाचक्र के 10, तर्कशक्ति के 10, कम्प्यूटर साक्षरता के 10, पेडागॉजी के 20 और विषय पर आधारित 80 प्रश्न थे। 60-60 अंक का साक्षात्कार होता था।

इस बार टीजीटी-पीजीटी दोनों का एक ही प्रारूप रखा गया है। इस बार सामान्य अंग्रेजी व सामान्य हिन्दी के 10-10 प्रश्न, जनरल नॉलेज एंड करेंट अफेयर्स के 10, रीजनिंग के 05, कम्प्यूटर लिटरेसी 05 प्रश्न रहेंगे। इस बार पेडागॉजी को विस्तार देते हुए पर्सपेक्टिव ऑन एजुकेशन एंड लीडरशिप को भी शामिल किया गया है और इस पर आधारित 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा विषय का महत्व बढ़ाते हुए 100 नंबर के प्रश्न रहेंगे। 60 नंबर के साक्षात्कार में 30 नंबर का अध्यापन प्रदर्शन और 30 नंबर का साक्षात्कार होगा।

वैकेंसी

3176 पद टीजीटी

1409 पद पीजीटी

203 उप प्राचार्य

239 प्राचार्य

प्राचार्य व उप प्राचार्य के लिए 150-150 अंक के दो पेपर

 प्राचार्य और उप प्राचार्य की भर्ती के लिए पहले 150 नंबर का एक प्रश्नपत्र होता था। इस बार 150-150 अंकों के दो प्रश्नपत्र होंगे। पहले सामान्य अंग्रेजी व सामान्य हिन्दी के 10-10 प्रश्न, जनरल नॉलेज एंड करेंट अफेयर्स के 10, रीजनिंग के 10, कम्प्यूटर लिटरेसी के 10, शिक्षा से जुड़े 50 जबकि प्रशासन व वित्त से जुड़े 50 प्रश्न होते थे। इस बार 150 अंकों के प्रथम प्रश्नपत्र में सामान्य अंग्रेजी व सामान्य हिन्दी के 15-15 प्रश्न, पर्सपेक्टिव ऑन एजुकेशन एंड लीडरशिप पर आधारित 120 प्रश्न होंगे। जबकि द्वितीय प्रश्नपत्र में जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग व प्रोफिशिएंसी इन कम्प्यूटर के कुल 50 प्रश्न जबकि प्रशासन व वित्त से जुड़े 100 प्रश्न होंगे।

26 दिसंबर तक मांगे ऑनलाइन आवेदन

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने टीजीटी, पीजीटी, उप प्राचार्य व प्राचार्य भर्ती के लिए 26 दिसंबर तक वेबसाइट www.kvsangathan.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 

KVSKVS RecruitmentKendriya Vidyalaya Sangathan

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें