Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 20 मार्च 2024

राजकीय महाविद्यालय में अमानक सामग्री का उपयोग,नायब तहसीलदार ने कलक्टर को भी करवाया था अवगत



 राजकीय महाविद्यालय में अमानक सामग्री का उपयोग,नायब तहसीलदार ने कलक्टर को भी करवाया था अवगत


चेयरमैन ने भी कीथी शिकायत

लालगढ़ जाटान. कस्बे में राजकीय कॉलेज का निर्माण कार्य जारी है। निर्माण में अमानक सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इसकी शिकायत भी हुई लेकिन प्रशासन अभी मौन है। कॉलेज के कमरों और चारदीवारी के निर्माण में घटिया ईंटों का उपयोग हो रहा है। मौके पर ईंटों से ज्यादा टुकड़े नजर आते हैं। चारदीवारी में भी टुकड़े देखे जा सकते हैं। कुछ समय पहले नायब तहसीलदार ने कॉलेज का निरीक्षण किया था। तब काफी कमियां मिली थीं। नायब तहसीलदार ने कलक्टर को अवगत करवाया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगरपालिका चैयरमेन ने भी कलक्टर को अवगत करवाया था। राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय के प्रधानाचार्य को भी ग्रामीणों ने कॉलेज में अमानक निर्माण सामग्री को लेकर शिकायत की थी। कॉलेज निर्माण का ठेका एक कंपनी को दिया हुआ है।

पानी में भी गड़बड़ी

जानकारी के अनुसार कॉलेज के निर्माण के समय बोरवाले के पानी का इस्तेमाल किया गया। इसकी जांच अभी जारी है। लोगों ने जब इसकी शिकायत की तो पानी के टेंकर उपयोग में लिए जाने लगे। निर्माण में तराई भी ठीक से नहीं होने के आरोप लगे हैं। ठेकेदार ने हवाई पट्टी की सडक़ तोडकर पानी लेने के लिए पाइप डाली गई है। पास में बनी नगरपालिका की नाली को भी तोड़ दिया गया है।

राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने एक ही फर्म को लालगढ़ जाटान व चूनावढ़ के कॉलेजों का ठेका दिया गया है। कार्यस्थल पर कोई भी साइन बोर्ड नहीं है। नियमानुसार फ्लाई एश ब्रिक्स का उपयोग होना चाहिए लेकिन ठेकेदार ने इसके बजाय लाल ईंटों का ही उपयोग किया है।


कॉलेज के निर्माण कार्यों की कमी को लेकर संबधित अधिकारी व ठेकेदार को अवगत करवाया गया। किसी ने ध्यान नहीं दिया। कॉलेज भवन निर्माण में कोई कमी रहती है तो उसकी भरपाई कभी भी नहीं हो सकती।

- कमलेश कुमारी, नगरपालिका अध्यक्ष, लालगढ़ जाटान।

लोगों की शिकायत पर मौका निरीक्षण किया था। जो कमियां मिली, उसकी रिपोर्ट बनाकर जिला कलक्टर को 18 सितम्बर 2023 को ही भेज दी थी। कार्रवाई का अधिकार उच्चाधिकारियों का कार्यक्षेत्र है।

सुरेन्द्र कुमार मीणा, नायब तहसीलदार।

कस्बावासियों ने अवगत करवाया है कि राजकीय महाविद्यालय में गुणवत्ता व नियमों के अनुसार कार्य नहीं हो रहा। इस संबंध में सादुलशहर विधायक को अवगत करवाया जाएगा।

सुरेंद्र कुमार जलंधरा, पूर्व पंचायत समिति उपप्रधान

इस कॉलेज का निर्माण 1225 वर्ग मीटर में डबल स्टोरी किया जा रहा है। आरोप सही नहीं है। समय-समय पर सभी की जांचें करवाई जा रही हैं। निर्माण कार्य में बोरवेल के पानी का उपयोग नहीं किया जा रहा।

विनोद कुमार स्वामी, सहायक अभियंता कृषि विपणन बोर्ड, श्रीगंगानगर।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें