Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 17 जून 2021

आंगनबाड़ी के 942 पदों पर होगी भर्ती



 प्रतापगढ़। जिले के 17 विकास खंडों में आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी और सहायिका के खाली पड़े 912 पदों पर जल्द भर्ती होने जा रही है। 12 वर्ष से भर्ती पर रोक लगने से यह पद खाली थे। रिक्त पदों पर नियुक्ति होने से गांव की महिलाओं को रोजगार मिलेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग से संचालित जिले में 294 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 37 मिनी आंगनबाड़ी और 581 सहायिका के खाली पड़े पदों पर भर्ती जल्द होने वाली है। कोरोना काल खत्म होते ही बाल विकास विभाग ने नियुक्तियां करने का फैसला किया है। 12 वर्ष से नियुक्ति के अधिकार को लेकर मामला हाईकोर्ट में लंबित था।


जल्द जारी होगा विज्ञापन, 12 वर्ष बाद भरे जाएंगे खाली पद

आंगनबाड़ी, सहायिका के खाली पदों पर पूर्व में नियुक्ति का अधिकार सीडीपीओ को दिया गया था, मगर इस बार डीएम की अध्यक्षता में गठित टीम और डीपीओ को सौंपी गई है। पंचायत चुनाव के पहले शासन ने खाली पड़े पदों पर नियुक्ति करने को कहा था। मगर उसी दौरान आदर्श आचार संहिता लागू होने से खाली पदों पर नियुक्ति नहीं हो पाई थी। डीपीओ पवन कुमार यादव ने बताया कि रिक्त सीटों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें