Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 18 जून 2021

राज्य विश्वविद्यालय में जल्द ही शामिल होंगे नए संकाय

 


 प्रयागराज। वर्तमान में देश में तकरीबन 900 विवि हैं, इनमें हमें अपनी पहचान बनानी होगी। इस समय विश्वविद्यालय में केवल कला एवं वाणिज्य संकाय है, लेकिन आममी वर्ष में अन्य संकायों को भी शामिल करने की योजना पर कार्य हो रहा है। यह बात प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भया) राज्य विवि के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह विवि के पांचवें स्थापना दिवस पर अकादमिक उन्नति की ओर बढ़ते कदम विषयक पर आयोजित विचार गोष्ठी में कही। 

उन्होंने बताया कि इस विवि में आगामी सत्र में यूजी, पीजी एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जाएंगे और कक्षाओं का संचालन भी किया जाएगा। उन्होंने राज्य विश्वविद्यालयों के पूर्व कुलपतियों का जिक्र करते हुए कहा  कि सभी ने विवि को आगे ले जाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इससे पूर्व कुलपति प्रो. अखिलेश कुमारसिंह, शिक्षकों एवं स्टाफ के अन्य लोगों ने बिवि परिसर में आम के पौधे लगाए। 

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती की प्रतिमा और प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भव्या) के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके साथ ही विवि कैलेंडर का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर अधिष्ठता वणिज्य संकाय प्रो. अर्चना चंद्रा, अधिष्ठता छात्र कल्याण प्रो. विवेक कुमार सिंह आदि ने भी अपने बिचार प्रस्तुत किए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें