SSC Delhi Police Constable PET PMT Date : दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएसटी) 28 जून से आयोजित होगी। दिल्ली पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.nic.in पर नोटिस जारी कर यह सूचना दी है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित की गई लिखित परीक्षा में जो उम्मीदवार पास हुए थे,
उन्हें अब पीईटी और पीएसटी देना होगा। नोटिस में दिल्ली पुलिस ने कहा है, 'पीईटी और पीएसटी के लिए कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को यह सूचित किया जाता है कि पीईटी-पीएसटी का आयोजन दिल्ली में 28 जून से होगा। पीईटी और पीएसटी के दौरान सरकार द्वारा निर्धारित कोविड-19 गाइडलाइंस का पूरा पालन किया जाएगा। उम्मीदवार मास्क पहनकर आएं। सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कोविड नियमों का ध्यान रखें।'
आपको बता दें कि एसएससी की ओर से सितंबर 2020 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के 5846 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। इनमें पुरुष कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव के लिए कुल 3902 और महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 1934 पदों पर रिक्तियां शामिल हैं। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच किया गया था। परीक्षा के लिए 28,77,35 आवेदन मिले थे।
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के रूप में चयनित उम्मीदवारों को 5,200 - 20,200 /- सैलरी+ ग्रेड वेतन 2,000 /- रुपए मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें