Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 12 जून 2021

बिहार शिक्षक भर्ती : जमा होने लगे छूटे दिव्यांग अभ्यर्थियों के आवेदन, 25 जून तक है मौका

Bihar Teacher Recruitment


बिहार में सवा लाख स्कूली शिक्षकों की होने वाली नियुक्ति के लिए छूटे हुए दिव्यांग अभ्यर्थियों के आवेदन शुक्रवार से आने लग गये। नियुक्ति में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए चार फीसदी आरक्षण का प्रावधान है। प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक बनने के लिए छूटे हुए दिव्यांग अभ्यर्थी 25 जून तक आवेदन कर सकेंगे। दिव्यांगों के लिए आरक्षित नियोजन इकाईवार, कोटिवार एवं विषयवार रिक्तियां जिले के एनआईसी की वेबसाइट पर नौ जून को ही जारी हो चुकी हैं।

छूटे हुए दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन करने का यह मौका पटना उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शिक्षा विभाग द्वारा दिया गया है। प्रस्तावित नियुक्तियां छठे चरण की हैं। इसके तहत तकरीबन 94 हजार प्रारंभिक तथा तकरीबन 30 हजार माध्यमिक-उच्च माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। 

इस बहाली में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर, 2019 तक थी। इसलिए 26 सितंबर, 2019 तक नियुक्ति की अर्हता रखने वाले छूटे हुए दिव्यांग अभ्यर्थियों को ही आवेदन करने का मौका दिया गया है। इसी प्रकार प्रारंभिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर, 2019 थी।

 इसलिए 23 नवंबर, 2019 तक नियुक्ति की अर्हता रखने वाले छूटे हुए दिव्यांग अभ्यर्थियों को ही आवेदन करने का मौका दिया गया है। प्रारंभिक तथा माध्यमिक-उच्च माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए पूर्व में आवेदन दे चुके दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन नहीं देने हैं। पूर्व में आवेदन दे चुके अभ्यर्थी दुबारा आवेदन देंगे भी तो उस पर विचार नहीं होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें