Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 12 जून 2021

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2021 : कानपुर, गाजीपुर, बागपत, रामपुर समेत यूपी के 7 और जिलों के लिए आवेदन शुरू, इस Link से करें आवेदन

 


ICDS UP Anganwadi Bharti 2021: यूपी के तमाम जिलों में आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। एक के बाद एक अलग-अलग जिले के आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर ऑनलाइन जारी हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने शुक्रवार को कानपुर नगर, बांदा, चंदौली, गाजीपुर, बागपत, मुरादाबाद, रामपुर में स्थित आंगनबाड़ियों में भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी। इन भर्तियों से राज्य की आंगनबाड़ियों में कार्यकत्रियों व सहायिकाओं की 53000 भर्तियां की जाएंगी। 

अंतिम तिथि


बागपत जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई, बांदा के लिए 28 जून, चंदौली 1 जुलाई, गाजीपुर 1 जुलाई, कानपुर नगर के लिए 30 जून, मुरादाबाद 30 जून, रामपुर के लिए 30 जून 2021 है। सहारनपुर, शामली और बिजनौर के लिए पहले से जारी है आवेदन प्रक्रिया, कर सकते हैं आवेदन सहारनपुर, शामली और बिजनौर की आंगनबाड़ियों में कार्यकत्रियों व सहायिकाओं की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार balvikasup.gov.in पर जाकर शामली शहर के लिए 11 जून 2021 तक और बिजनौर के लिए 12 जून 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सहारनपुर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून 2021 है। इससे पहले कुशीनगर, फिरोजाबाद, आगरा, अंबेडकरनगर, अमेठी, फैजाबाद, हाथरस, मऊ जिलों की आवेदन प्रक्रियाएं संपन्न हो चुकी हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें