Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

रविवार, 20 जून 2021

UPSC Civil Services Exam 2021 Postponed : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 स्थगित, यहां देखें नया शेड्यूल



UPSC Civil Services Exam 2021 postponed: 27 जून, 2021 को आयोजित होने वाली UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को संघ लोक सेवा आयोग,UPSC  ने स्थगित कर दिया है। जारी हुए नए शेड्यूल के अनुसार, UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा 2021 अब 10 अक्टूबर 2021 को आयोजित की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले UPSC संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2021 को भी स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा 5 मई, 2021 को होनी थी। अभी तक इस परीक्षा का नया शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को किसी भी अगली सूचना तक परीक्षा तिथियों का इंतजार करना होगा।

यूपीएससी के आधिकारिक नोटिस के अनुसार (27.06.2021 को आयोजित होने वाली सिविल सेवा (प्रारंभिक परीक्षा, 2021 को स्थगित किया जाता है और अब 10.10.2021 को इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस सूचना में ये भी कहा गया है कि UPSC संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2021 की तिथि भी घोषित होनी है जिसे अगली सूचना तक टाल दिया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें