संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए टाइमटेबल जारी कर दिया गया है। यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का आयोजन 18 जुलाई 2021 को किया जाएगा। यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर टाइमटेबल चेक कियाजा सकता है।
18 जुलाई 2021 को प्रीलिम्स एग्जाम होगा जिसे पास करने के बाद मुख्य परीक्षा देनी होगी। मुख्य परीक्षा पास करने के बाद इंटरव्यू होगा। प्रीलिम्स के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से तीन सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे। स्टेज-1 परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
पहली 10 से 12 बजे सुबह और दूसरी 2 से शाम 5 बजे तक। पहला पेपर 2 घंटे का और 200 अंकों का होगा। दूसरा पेपर 3 घंटे का 300 अंकों का होगा। इस भर्ती से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग सर्विस के तहत ग्रुप ए व बी पदों पर भर्ती की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें