Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 3 अगस्त 2021

26 दिसंबर को मिलेगी शुल्क प्रतिपूर्ति की सौगात

                                  


                                     26 दिसंबर को मिलेगी शुल्क प्रतिपूर्ति की सौगात
 

आर्थिक रूप से कमजोर मेधावियों को शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति की जानकारी नहीं हो पाती, जिससे वे लाभ पाने से वंचित रह जाते हैं। इसके लिए 26 दिसंबर को हर जिले में समारोह आयोजित करके शुल्क प्रतिपूर्ति देने की तैयारी शुरू हो गई है। जिला स्तरीय आयोजन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन और जिले के समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों को दी गई है।

आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला प्रशासन को सभी जिलों के विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय बनाने और प्रभारी मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को बुलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। आवेदन करने वाले सभी छात्रों (नवीनीकरण कराने वाले विद्यार्थी) को 26 दिसंबर को शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान किया जाएगा। एक जिले में 200 से 300 छात्रों को समारोह में शरीरिक दूरी व कोरोना नियमों के तहत बुलाया जाएगा, लेकिन आवेदन करने वाले सभी पात्र छात्रों के खाते में आनलाइन भुगतान कर दिया जाएगा। राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों में होने वाले समारोह के साथ ही पांच लाख विद्यार्थियों के खाते में शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान किया जाएगा। नई नियमावली के अनुसार 26 दिसंबर तक भुगतान प्रक्रिया पूरी करने का प्रविधान किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें