Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 25 अगस्त 2021

इंडियन आर्मी भर्ती रैली 2021 : यूपी समेत इन जगहों पर सेना भर्ती रैली स्थगित


 

इंडियन आर्मी भर्ती रैली 2021 : यूपी समेत इन जगहों पर सेना भर्ती रैली स्थगित

Join Indian Army : भारतीय सेना ने वाराणसी, तिरुचिरापल्ली और अहमदनगर में होने वाली आर्मी भर्ती रैली को कोरोना महामारी के चलते स्थगित कर दिया है। सेना भर्ती का आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर नोटिस जारी कर यह सूचना दी गई है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि भर्ती रैली की नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इन भर्ती रैलियों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, वह अपडेट्स के लिए joinindianarmy.nic.in चेक करते रहें। तिरुचिरापल्ली में सेना भर्ती रैली 15 सितंबर से 30 सितंबर, अहमदनगर में 7 सितंबर से 23 सितंबर और वाराणसी में 6 सितंबर से 30 सितंबर के बीच होने जा रही थी। 

पंजाब, लद्दाख के लिए सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती

12वीं के बाद डीफार्मा या बीफार्मा पास छात्र भारतीय सेना में सिपाही फार्मा के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। पंजाब, जम्मू एंड कश्मीर और लद्दाख के योग्य उम्मीदवारों के लिए 16 सितंबर से 30 सितंबर 2021 तक भर्ती रैली का आयोजन खासा छावनी, अमृतसर में किया जाएगा। सेना की इस भर्ती में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हैं और अभ्यर्थी 31 अगस्त 2021 तक अपना रजिस्ट्रेशन http://joinindianarmy.nic.in/ करा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें