Breaking

सरकारी नौकरी और शिक्षा की हर जरूरी खबर सबसे पहले
UPGovtUpdate.com का आधिकारिक WhatsApp चैनल
फॉलो करें →
Telegram पर जुड़ें UPGovtUpdate.com के लेटेस्ट अपडेट ›

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

रविवार, 29 अगस्त 2021

रीट शिक्षक भर्ती 2016: गणित, विज्ञान व अंग्रेजी विषय की नियुक्ति प्रक्रिया का कैलेंडर जारी

 

रीट शिक्षक भर्ती 2016: गणित, विज्ञान व अंग्रेजी विषय की नियुक्ति प्रक्रिया का कैलेंडर जारी

REET Teacher Recruitment 2016: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने रीट 2016 शिक्षक भर्ती में नॉन टीएसपी (Non Tribal Sub Area Plan) द्वितीय लेवल गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों की नियुक्ति प्रक्रिया का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत राजस्थान के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है।

राजस्थान अध्यापक सीधी भर्ती 2016 के लिए जारी हुए प्रस्तावित कैलेंडर के अनुसार, शिक्षक भर्ती 2018 के अंतर्गत कार्यग्रहण कर चुके अभ्यर्थियों से शिक्षक भर्ती 2016 की प्रतीक्षा सूची में शामिल होने के लिए शाला दर्पण पोर्टल पर स्टाफ लॉगइन के माध्यम से विकल्प प्राप्त करने के लिए 02-09-2021 तक समय प्रस्तावित है

वहीं शिक्षक भर्ती-2018 के तहत दस्तावेज सत्यापन अनुपस्थित एवं कार्यग्रहण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों से निदेशालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर शिक्षक भर्ती 2016 की प्रतीक्षा सूची में शामिल होने का विकल्प पोर्टल से 03-09-2021 तक प्राप्त किया जा सकता है। 

  • सभी संबंधित अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची जारी करने की तिथि- 07-09-2021
  • जिजा आवंटन की तिथि - 13-09-2021
  • काउंसलिंग व पदस्थापन की तिथि - जिला आवंटन के बाद 20 दिन के अंदर। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें