Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

सेना में भर्ती होंगे कक्षा पांच पास बच्चे



सेना में भर्ती होंगे कक्षा पांच पास बच्चे

लखनऊ : ऐसे छोटे बच्चे जो स्पोर्ट्स के साथ सेना में अपना करियर बनाना चाहते हैं। उनके लिए सेना अगले माह अपनी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी में भर्ती होने के लिए ट्रायल आयोजित करेगी। रेजीमेंटल स्तर पर होने वाली इस भर्ती की प्रक्रिया अक्टूबर में पूरी की जाएगी। आठ से 14 साल की उम्र के बच्चों का चयन कर सेना उनको अपनी रेजीमेंट में प्रशिक्षण देगी। साथ ही उनकी पढ़ाई भी कराएगी।

 कक्षा 10 पास होने पर न्यूनतम साढ़े सत्रह साल की आयु में इन बच्चों को सेना में भर्ती किया जाएगा। इस कंपनी में भर्ती होने वाले बच्चों की आयु 20 से 23 सितंबर तक आठ से 14 वर्ष तक होनी चाहिए। साथ ही कक्षा पांच उत्तीर्ण होना चाहिए। मैकेनाइज्ड इंफेंट्री रेजीमेंटल सेंटर अहमदनगर में 20 से 23 सितंबर तक सेना की ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी में बच्चों का ट्रायल लिया जाएगा। चयनित हुए बच्चों को सेना कक्षा 10 तक की निश्शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें