लखनऊ विश्वविद्यालय : 60 हजार आवेदन, 12वीं का रिजल्ट 100 फीसदी आने से सीटों की मारामारी
सभी बोर्ड के 12 वीं के परिणाम आने के बाद स्नातक में प्रवेश आवेदन की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। तीनों बोर्ड के सौ फीसद रिजल्ट से एलयू समेत सभी महाविद्यालय में सीटों के लिए मारामारी बढ़ गई है। एलयू में सात अगस्त तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। गुरुवार तक स्नातक की 3845 और परास्नातक की 4400 सीटों के सापेक्ष 60 हजार अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं।
वहीं केकेसी कॉलेज में 3500 सीटों के लिए दो गुना से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। ऐसी ही अधिकांश महाविद्यालयों की भी स्थिति है। नेशनल कॉलेज, केकेसी और शिया कॉलेज में आवेदन की तिथि 10 अगस्त है। हालांकि एलयू समेत महाविद्यालयों में आवेदन तिथि बढ़ाए जाने की संभावना है। एलयू की प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें