Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 14 अगस्त 2021

Independence Day 2021 : 15 अगस्त को भारत के साथ ही ये देश भी मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस, इन देशों को भी इसी दिन मिली थी आजादी

 


Independence Day 2021 : 15 अगस्त को भारत के साथ ही ये देश भी मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस, इन देशों को भी इसी दिन मिली थी आजादी

Independence Day 2021 : भारत में हर किसी को 15 अगस्त का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास है। इसी दिन 1947 में भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। भारत की इस आजादी में कई वीरों का अहम योगदान रहा है। इस साल भारत अपना 75वां स्वंतत्रता दिवस मनाने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं। इस दिन को बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है।


इस दिन भारत को 200 सालों के ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। स्वतंत्रता दिवस वो दिन है जो हमें हमारे स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग को याद दिलाता है। भारत को मिली ये आजादी बहुत महत्वपूर्ण थी, क्योंकि इसके लिए देश के वीरों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी और काफी संघर्ष किया। महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ.राजेंद्र प्रसाद, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सुखदेव, गोपाल कृष्ण गोखले, लाला लाजपत राय, लोकमान्य बालगंगाधर तिलक, चंद्र शेखर आजाद के बलिदान के कारण ही आज हम आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं। भारत के साथ ही कुछ और देश भी 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। आइए जानते हैं भारत के अलावा किन देशों को 15 अगस्त के दिन आजादी मिली थी...

दक्षिण कोरिया: दक्षिण कोरिया को 15 अगस्त 1945 में जापान से आजादी मिली थी।
 
बहरीन:15 अगस्त 1971 में बहरीन को ब्रिटेन से आजादी मिली थी।

कांगो: 15 अगस्त 1960 में कांगों को फ्रांस से आजादी मिली थी।

लिकटेंस्टीन : 15 अगस्त 1866 को लिकटेंस्टीन को जर्मनी से आजादी मिली थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें