Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 26 अगस्त 2021

NEET MDS 2021: नीट-एमडीएस महाराष्ट्र कॉलेजों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन आज से

 


NEET MDS 2021: नीट-एमडीएस महाराष्ट्र कॉलेजों में दाखिले के लिए  रजिस्ट्रेशन आज से


राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र ने महाराष्ट्र कॉलेजों में नीट एमडीएस के जरिए होने वाले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को आज से शुरू किया है। स्टूडेंट्स mahacet.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पोस्ट ग्रेजुएट डेंटल कोर्सेज राज्य सरकार कोर्पेरेशन, प्राइवेट, डेंटल इंस्टीट्यूट राज्य महाराष्ट्र एकेडमिक ईयर 21-22 में एडमिशन के लिए होगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार जो उम्मीदवार नीट एमडीएस में शामिल हुए थे और वे डेंटल कोर्सेज में उपलब्ध सीटों पर अप्लाई करना चाहते हैं वो 29 अगस्त से पहले रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सभी रजिस्टर्ड और योग्य उम्मीदवार 26 अगस्त से 30 अगस्त तक पोस्ट ग्रेजुएट डेंटल एडमिशन के लिए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करेंगे।

शेड्यूल

 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन    अगस्त 26, 2021
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन समाप्त    अगस्त 29, 2021
डॉक्टूमेंट्स अपलोड करने की तारीख    अगस्त 26 to अगस्त 30, 2021
सीट मेट्रिक्स    अगस्त 27, 2021
ऑनलाइन Preference फॉर्म फिलिंग प्रोसेस    अगस्त  27 to अगस्त 31, 2021
प्रोविजनल मेरिट लिस्ट    सितंबर 2, 2021
फर्स्ट लिस्ट NEET MDS – 2021     सितंबर 4, 2021
अलॉट की हुई कॉलेजों की पहला CAP Round     सितंबर 9, 2021

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें