RSMSSB Exam 2021 date : राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित
RSMSSB Agriculture Supervisor Exam 2021 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। भर्ती परीक्षा 18 सितंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। यह भर्ती परीक्षा 2254 पदों के लिए हो रही है। इसमें 2002 पद नॉन टीएसपी के और 252 पद टीएसपी के हैं। बोर्ड ने पिछले दिनों इस भर्ती की संशोधित विज्ञप्ति जारी की थी। 22 जुलाई तक आवेदन का मौका दिया गया था।
आरएसएमएसएसबी ने कहा है कि एडमिट कार्ड की सूचना अभ्यर्थियों को बाद में अलग से दी जाएगी। अभ्यर्थी rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड ने कहा है कि अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा न करें, सही जानकारी के लिए rsmssb.rajasthan.gov.in चेक करते रहें।
आरएसएमएसएसबी ने कुछ दिनों पहले कृषि पर्यवेक्षक भर्ती में पदों की संख्या में जबरदस्त इजाफा किया था। फरवरी में जारी नोटिफिकेशन में 882 पद थे। इसमें 1372 पदों की बढ़ोतरी की गई। अब इस भर्ती में पदों की संख्या बढ़कर 2254 हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें