Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 13 अगस्त 2021

UPPSC APO : एपीओ भर्ती के दो अभ्यर्थियों का चयन निरस्त

 


UPPSC APO : एपीओ भर्ती के दो अभ्यर्थियों का चयन निरस्त


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) भर्ती परीक्षा-2015 में औपबंधिक रूप से चयनित दो अभ्यर्थियों का चयन निरस्त कर दिया है। उनकी जगह श्रेष्ठताक्रम के अनुसार दो अन्य अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार कई चयनित अभ्यर्थियों के कार्यभार ग्रहण न करने और अन्य कारणों से शासन ने उनका चयन निरस्त कर दिया था।



आयोग ने जुलाई-अगस्त 2020 में रिक्त पदों के मुकाबले 19 अभ्यर्थियों के नाम शासन को भेजे थे। इनमें से दो अभ्यर्थियों का चयन कुछ अभिलेख न उपलब्ध न होने के  कारण औपबंधिक था। वांछित अभिलेख प्रस्तुत न करने के कारण दोनों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें