RSMSSB JE Exam date : जारी हुई राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की नई डेट
RSMSSB JE Exam date : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती 2020 ( जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2020 ) की नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 12 सितंबर 2021 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। पहले यह परीक्षा 12 जून 2021 को आयोजित की गई थी लेकिन इसे निरस्त कर दिया गया था।
आएसएमएसएसबी ने कहा है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि के बार में अलग से वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर सूचना दी जाएगी। परीक्षार्थी आएसएमएसएसबी की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड ने कहा है कि परीक्षार्थी सोशल मीडिया पर किए जा रहे भ्रामक प्रचार पर विश्वास न करें। वेबसाइट पर जारी सूचना को ही अधिकृत माना जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें