Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

रविवार, 22 अगस्त 2021

कल्याण सिंह के निधन पर UP में 3 दिन का राजकीय शोक, सोमवार को अंत्येष्टि के दिन सार्वजनिक अवकाश: CM योगी आदित्यनाथ


 

कल्याण सिंह के निधन पर UP में 3 दिन का राजकीय शोक, सोमवार को अंत्येष्टि के दिन सार्वजनिक अवकाश: CM योगी आदित्यनाथ

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अंत्येष्टि 23 अगस्त की शाम उनके पैतृक गांव अतरौली के नरौरा में गंगा घाट पर होगी। इस दिन पूरे यूपी में सार्वजनिक अवकाश भी रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन की आधिकारिक जानकारी देते हुए प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा भी की। सीएम योगी ने बताया कि रविवार की शाम कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अलीगढ़ ले जाया जाएगा। लोगों के दर्शन के लिए वहां स्टेडियम में व्यवस्था हो रही है। अगले दिन सोमवार 23 अगस्त को पार्थिव शरीर उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि अतरौली लाया जाएगा। यहां लोगों के दर्शन के बाद नरौरा में गंगा किनारे अंतिम संस्कार किया जाएगा।  


कल्याण सिंह के निधन की खबर मिलते ही शनिवार की देर शाम सीएम योगी पीजीआई पहुंचे। कल्याण सिंह के निधन की घोषणा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य कल्याण सिंह जी हमारे बीच नहीं रहे। दो महीने से कल्याण सिंह जी बीमार थे। रात सवा नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 

सीएम योगी ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान कल्याण सिंह ने जो आदर्श प्रस्तुत किये वो आज भी मानक बने हुए हैं। वह श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी नेता थे। राममंदिर के लिए सत्ता छोड़ने में भी संकोच नहीं किया। विवादित ढांचा गिरने पर नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया था। कल्याण सिंह का जाना न केवल समाज बल्कि भारतीय राजनीति की भी बड़ी क्षति है।  

सीएम योगी ने कहा कि सोमवार को कैबिनेट मीटिंग कर यूपी में राजकीय अवकाश रहेगा. साथ ही कैबिनेट मीटिंग करके शोक प्रस्ताव पास किया जाएगा.  

PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन के शोक जताया है. पीएम मोदी ने कहा, 'कल्याण सिंह जी ने देश के करोड़ों वंचित-शोषित लोगों को अपनी आवाज दी. उन्होंने किसानों युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए बहुत काम किया.'

1 टिप्पणी: