Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 9 अगस्त 2021

UPPSC RO ARO Exam 2014:आरओ/एआरओ 2014 में भी FIR दर्ज कराने की तैयारी, OMR शीट बदलने समेत कई लगे थे आरोप







 UPPSC RO ARO Exam 2014:आरओ/एआरओ 2014 में भी FIR दर्ज कराने की तैयारी, OMR शीट बदलने समेत कई लगे थे आरोप

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की एक और भर्ती में सीबीआई एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में है। समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) 2014 में ओएमआर शीट बदलने, अनाधिकृत व फर्जी प्रमाणपत्र मान्य करने और टाइप टेस्ट में अयोग्य को पास करने की जांच कर रही सीबीआई को सबूत मिल गए हैं।सीबीआई ने इसकी प्रारंभिक जांच दो साल पहले ही शुरू कर दी थी। इस भर्ती का परिणाम आयोग ने 28 नवंबर 2016 को घोषित किया था। इसमें 426 पदों पर चयन हुआ था। सर्वाधिक 251 अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के लिए चुने गए थे। पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रभुनाथ के कार्यकाल में हुई इस भर्ती में भी प्रतियोगी छात्रों ने अनियमितता के आरोप लगाए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें