Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

UPSSSC Recruitment 2021: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की राज्य कृषि मंडी परिषद प्रतियोगात्मक परीक्षा 2018 का पाठ्यक्रम जारी

 


UPSSSC Recruitment 2021: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की राज्य कृषि मंडी परिषद प्रतियोगात्मक परीक्षा 2018 का पाठ्यक्रम जारी

UPSSSC Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की राज्य कृषि मंडी परिषद प्रतियोगात्मक परीक्षा 2018 का पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है। आयोग के लेटेस्ट नोटिस के अनुसार, रोड रोलर चालक व नक्शानवीस/मानचित्रक के कुल 16 पदों के लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसी को देखते हुए आयोग (UPSSSC) ने लिखित परीक्षा के प्रस्तावित पाठ्यक्रम को स्वीकृति दे दी है। आयोग ने अपने नोटिस में बताया कि इस भर्ती की परीक्षा तिथि व समय के बारे में अभ्यर्थियों को अलग से सूचित किया जाएगा। इस भर्ती के आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर पूरा नोटिस देख सकते हैँ या यहां दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।


यूपीएसएसएससी के अनुसार, इस भर्ती के लिए पाठ्यक्रम इस प्रकार रहेगा -

प्रश्नपत्र भाग------------विषय-----------प्रश्नों की संख्या------निर्धारित अंक---------समयावधि

भाग 1--------- सामान्य ज्ञान-------------------30---------------30--------------- एक घंटा 30 मिनट

भाग 2--------- सामान्य हिन्दी---------------------30--------------30--------------- 

भाग 3--------- विषय से संबंधिति ज्ञान-------------40--------------40-----


कुल योग-------------100------------100


यहां पूरा नोटिस देख सकते हैं।  

UPSSSC Recruitment Exam Syllabus Notice

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें