Breaking

सरकारी नौकरी और शिक्षा की हर जरूरी खबर सबसे पहले
UPGovtUpdate.com का आधिकारिक WhatsApp चैनल
फॉलो करें →
Telegram पर जुड़ें UPGovtUpdate.com के लेटेस्ट अपडेट ›

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 24 सितंबर 2021

प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग


 

प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग

प्रयागराज परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक भर्ती जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है। अभ्यर्थियों को कहना है कि डीएलएड का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लोगों को लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार है। पांच लाख अभ्यर्थी डीएलएड कर भर्ती का इंतजार कर रहे हैं।  

इन्हें टीजीटी, बीईओ आदि भर्तियों में शामिल नहीं किया जाता है। ऐसे में प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन नहीं निकलने से अभ्यर्थियों का रुझान डीएलएड की ओर से कम हुआ है। डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या लगातार गिर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें