Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 8 सितंबर 2021

बच्चों को पुस्तक के लिए अब नहीं करना होगा इंतजार

 


बच्चों को पुस्तक के लिए अब नहीं करना होगा इंतजार

प्रतापगढ़ जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब पुस्तक के लिए अधिक दिनों तक इंतजार नहीं करना होगा। जिला मुख्यालय से यह पुस्तकें ब्लाकों पर स्थित बीआरसी पर पहुंच गई हैं। पुस्तकें पहुंच जाएंगी  जल्द बच्चों तक यह जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूल खुल गए हैं, मगर अभी तक बच्चों को किताब नहीं मिली है। इससे पढाई-लिखाई व्यवस्थित रूप से नहीं प्रारंभ हो पा रहा है। 

अफसरों की तेजी का परिणाम रहा कि पुस्तकें जिला मुख्यालय से ब्लाकों के बीआरसी पर पहुंच गई हैं। प्रभारी बीएसए सुधीर कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से अविलंब यह पुस्तकें स्कूलों में भेजवाने को कहा है। उन्होंने बताया कि सभी विषयों की पुस्तकें अभी नहीं आई हैं, मगर जो पुस्तकें आई हैं। उसका वितरण किया जाएगा। जल्द ही और पुस्तकों के आने पर वितरित किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें