Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 7 सितंबर 2021

JNVST Admit Card 2021 : एमपी के परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी

 


JNVST Admit Card 2021 : एमपी के परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी


JNVST 2021 : नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने मध्य प्रदेश के श्योपुर और शिवपुरी जिलों के रहने वाले जेएनवीएसटी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी navodaya.gov.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट 2021 दोनों जिलों में 26 सितंबर को होगा। यह परीक्षा देश भर में 11 अगस्त को आयोजित हुई थी। श्योपुर और शिवपुरी में इसे स्थगित कर दिया गया था।



Direct link JNVST Admit Card 2021

जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट 2021 का आयोजन सभी सुरक्षा उपाय और कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया जाएगा। यह परीक्षा सत्र 2021-2022 के लिए होगी।जेएनवीएसटी 2021 के जरिए 47,320 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जेएनवीएसटी 2021 परीक्षा के लिए इस साल देशभर से 2,41,7009 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

पेपर पैटर्न

सेलेक्शन टेस्ट 2 घंटे  का होगा। परीक्षा  11:30 am से 01:30 pm तक ली जाएगी। इसमें 3 सेक्शन होंगे, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे। कुल 80 सवाल होंगे जो 100 अंकों के होंगे।   
मेंटल एबिलिटी टेस्ट---40 सवाल-- 50अंक --- 60 मिनट
अर्थमेटिक टेस्ट ---20 सवाल--- 25 अंक--- 30 मिनट
लैंग्वेज टेस्ट ----20 सवाल--- 25 अंक--- 30 मिनट
कुल -----80 सवाल--- 100 अंक--- 1 घंटा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें