Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 4 सितंबर 2021

St. Stephens First Cut off 2021: डीयू के सेंट स्टीफन कॉलेज ने जारी की पहली कटऑफ लिस्ट, इकोनॉमिक्स ऑनर्स के लिए चाहिए 99.5 प्रतिशत मार्क्स

  


St. Stephens First Cut off 2021: डीयू के सेंट स्टीफन कॉलेज ने जारी की पहली कटऑफ लिस्ट, इकोनॉमिक्स ऑनर्स के लिए चाहिए 99.5 प्रतिशत मार्क्स

 St. Stephens First Cut off 2021: डीयू के सेंट स्टीफन कॉलेज ने 10 अंडर ग्रेजुएट (यूजी) कोर्सेज में एडमिशन के लिए पहली कटऑफ जारी कर दी है। बीए इकोनॉमिक्स ऑनर्स कोर्स की कटऑफ सर्वाधिक 99.5% रही है। वहीं साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स को एडमिशन के लिए 98.75 फीसदी मार्क्स चाहिए। पिछले वर्ष भी इकोनॉमिक्स ऑनर्स कोर्स की कटऑफ सबसे अधिक (99.25%) रही थी।

कॉमर्स व साइंस साइड के स्टूडेंट्स के लिए हिस्ट्री ऑनर्स, इंग्लिश ऑनर्स और बी प्रोग्राम की कटऑफ 99 फीसदी रखी गई है। हम्यूमेनिटीज (आर्ट्स) स्टूडेंट्स के लिए हिस्ट्री ऑनर्स की कटऑफ 98.25%, इंग्लिश ऑनर्स की 98.7% और बी प्रोग्राम की 97.75% रखी गई है। पिछले वर्ष भी इन तीन विषयों में कॉमर्स स्टूडेंट्स को 99 फीसदी मार्क्स की जरूरत थी।


बीएससी फिजिक्स की कटऑफ (97.66%) पिछले साल से नहीं बढ़ी है। केमिस्ट्री ऑनर्स के लिए कटऑफ पिछले साल (96.67%) से थोड़ा गिरकर 96.33% पर आई है।

सेंट स्टीफन में बीए ऑनर्स (हिस्ट्री, इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, फिलॉस्फी) व बीएससी ऑनर्स (मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री) समेत 11 यूजी कोर्सेज में करीब 450 सीटें हैं। अल्पसंख्यक संस्थान होने के चलते यहां की 50 फीसदी सीटें क्रिश्चियन स्टूडेंट्स के लिए आरक्षित हैं। कटऑफ के बाद कॉलेज टेस्ट और इंटरव्यू भी लेता है। दोनों की वेटज कुल 15 मार्क्स है। शेष 85 फीसदी मार्क्स 12वीं के अंकों के आधार पर तय होते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें