Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 16 सितंबर 2021

UKSSSC Result 2021: उत्तराखंड में 856 सिपाही हेड कांस्टेबल बने


 

UKSSSC Result 2021: उत्तराखंड में 856 सिपाही हेड कांस्टेबल बने

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पुलिस रैंकर्स पदोन्नति परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अलग-अलग श्रेणियों में 856 कांस्टेबल हेड कांस्टेबल बन गए हैं।आयोग ने बुधवार देर शाम यह परिणाम जारी किया है। 

इसमें नागरिक पुलिस के पुरुष वर्ग में 230 और महिला वर्ग में 28, इंटेलीजेंस में 135, आर्म्ड पुलिस में 215, पीएसी - आईआरबी के पुरुष वर्ग में 236 और महिला वर्ग में 12 कांस्टेबल को हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति के लिए चुना गया है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि अभी एसआई पदों का परिणाम जारी नहीं किया गया है। रैंकर्स परिणाम जारी होने के साथ ही पुलिस भर्ती का भी रास्ता साफ हो गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें