Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021

MPSC Subordinate Services Main Exam 2021: जारी हुई परीक्षा की तारीख, यहां देखें पूरा शेड्यूल


 

MPSC Subordinate Services Main Exam 2021: जारी हुई परीक्षा की तारीख, यहां देखें पूरा शेड्यूल

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) ने सुपरिटेंडेंट सर्विस मेंस परीक्षा  (MPSC Subordinate Services Main Exam 2021) की तारीख जारी कर दी है। परीक्षा का नोटिस  आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in. पर उपलब्ध है।आधिकारिक नोटिस के अनुसार,मेंस परीक्षा 22 जनवरी, 2022, PSI 29 जनवरी, 2022, ASO 4 फरवरी, 2022 और STI 12 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी।  बता दें, जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में पास हो चुके हैं वही मेंस परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे।


 परीक्षा का पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां करें क्लिक

प्रीलिम्स परीक्षा 4 सितंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। आंसर की 4 सितंबर को जारी की गई थी और ऑब्जेक्शन उठाने की आखिरी तारीख 14 सितंबर, 2021 तक थी।इस भर्ती के माध्यम से 806 खाली पद भरें जाएंगे। जिसमें से 650 पुलिस सब इंस्पेक्टर (PSI) - ग्रुप B,असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर(ASO) के 67  पद,  वहीं ग्रुप B के स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर  (STI) के 89 पद भरे जाएंगे. ग्रुप B के उम्मीदवार MPSC की आधिकारिक साइट के माध्यम से अधिक जानकारी ले सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें