Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

रविवार, 14 नवंबर 2021

लॉ की तैयारी करे रहे छात्रों के लिए खुशखबरी! 2022 में दो बार होगी क्लैट


 

लॉ की तैयारी करे रहे छात्रों के लिए खुशखबरी! 2022 में दो बार होगी क्लैट

देश में लॉ की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लॉ यूनिवर्सिटी में नामांकन के लिए वर्ष 2022 में दो बार परीक्षा होगी। इसका फैसला रविवार को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम की वार्षिक कार्यकारी बैठक नलसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद में हुई बैठक में लिया गया। अध्यक्षता फैज़ान मुस्तफा ने की।

बैठक में फैसला लिया गया कि परीक्षा क्लैट कंसोर्टियम आयोजित करेगा। 2022 में 8 मई को और 18 दिसंबर को होगी। साथ ही साथ कंसोर्टियम ने आने वाले क्लैट एग्जाम में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए काउंसिलिंग शुल्क 50,000/- से घटाकर 30,000/- रुपये और अनुसूचित जनजाति के लिए 20,000/- रुपये करने का संकल्प लिया है। क्लैट विशेषज्ञ लॉ प्रेप ट्यूटोरियल के फाउंडर अभिषेक गुंजन ने बताया 2008 से अबतक के इतिहास में क्लैट एग्जाम एक साल में दो बार पहली बार होगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रीमियम कंटेंट ♛

View More →
प्रीमियम खबरें लोड हो रही हैं...