Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 16 नवंबर 2021

पंजाब सरकार ने छात्रों के लिए शुरू किया करियर पोर्टल, पढ़ें डिटेल्स



 पंजाब सरकार ने छात्रों के लिए शुरू किया करियर पोर्टल, पढ़ें डिटेल्स

पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने सोमवार को राज्य के स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों को पेशेवर मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से एक करियर पोर्टल शुरू किया है।मंत्री ने यहां एक समारोह में कहा कि पंजाब में बेरोजगारी की समस्या का एक प्रमुख कारण सही करियर विकल्प चुनने में असमर्थता है।  परगट सिंह ने कहा कि अगर छात्रों को सही समय पर करियर का पर्याप्त मार्गदर्शन मिलता है, तो वे अपनी क्षमता के अनुसार बेहतरीन काम कर सकते हैं।

मंत्री ने कहा कि पोर्टल शिक्षा विभाग की ओर से किए जा रहे उपायों की एक श्रृंखला के हिस्से के रूप में छात्रों को विभिन्न ऑनलाइन कोर्स, स्कॉलरशिप और वोकेशनल के बारे में मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मंत्री ने कहा कि 10 लाख छात्रों को अब घर बैठे करियर काउंसलिंग, कोर्स और स्कॉलरशिप सेक्टर के बारे में आवश्यक जानकारी मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें