DU PG Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय ने पीजी एडमिशन का शेड्यूल जारी किया, 17 नवंबर को आएगी पहली कटऑफ
DU PG Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय ने पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) एडमिशन का शेड्यूल 2021 जारी कर दिया है। डीयू विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी करने की डेट भी घोषित कर दी है।डीयू की ओर से जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, डीयू पीजी कोर्सों की पहली मेरिट लिस्ट 17 नवंबर 2021, बुधवार को जारी की जाएगी। इसी दिन सीट अलॉटमेंट की लिस्ट admission.uod.ac.in पर जारी की जाएगी। पहली मेरिट लिस्ट के अभ्यर्थियों को डिपार्टमेंट/कॉलेजों से अप्रूवल 18 नवंबर से 22 नवंबर तक होगा।
पहले सूची से प्रवेश लेने के लिए एडमिशन शुल्क 23 नवंबर को दोपहर 1 बजे तक जमा कराया जा सकेगा। वहीं दूसरी मेरिट लिस्ट 26 नवंबर को जारी होगी। आगे देखें पूरा एडमिशन शेड्यूल-
#Admissions2021
— University of Delhi (@UnivofDelhi) November 12, 2021
Post-graduate schedule released.
Read details here below: pic.twitter.com/En5Y6VVRmH
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें