Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में मार्च 2022 तक भर जाएंगे शिक्षकों के खाली पद, सरकार ने तय किया लक्ष्य


 

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में मार्च 2022 तक भर जाएंगे शिक्षकों के खाली पद, सरकार ने तय किया लक्ष्य

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के खाली पोस्ट भरने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने रफ्तार तेज कर दी है। सरकार ने मार्च 2022 तक टीचरों के खाली पदों को भरने का लक्ष्य रखा है। इसे लेकर सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में कार्य भी शुरू हो गया है। भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिए है। माना जा रहा है कि नए शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले यूनिवर्सिटीज के खाली पदों को भर दिया जाएगा।

टीम की तैनाती

शिक्षा मंत्रालय ने इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक टीम तैनात की है। यह विश्वविद्यालयों की सप्ताहिक आधार पर जांच कर रही है। साथ ही मंत्रालय ने केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में बैकलॉग के खाली पोस्ट को सितंबर तक भरने के निर्देश दिए है।

मिशन मोड में अभियान शुरू

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में बड़े पैमाने पर पदों को भरने का अभियान शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के निर्देश के बाद शुरू हुआ है। बता दें सेंट्रस यूनिवर्सिटीज में शिक्षकों के खाली पड़े पदों को भरने में काफी देरी हो रही है। जिस पर विपक्षी दल सरकार पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। संसद के शीतकालीन सत्र में यह सवाल उठा था। तब केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने मिशन मोड में अभियान शुरू करने की जानकारी दी थी।

6500 से ज्यादा पद खाली

देश में 50 केंद्रीय विश्वविद्यालय है। इनमें 6500 से अधिक पद शिक्षकों के खाली है। इनमें प्रोफेसर के 1400 पोस्ट और असिस्टेंट प्रोफेसर के करीब 2400 पद है। वहीं इंदिरा गांधी केंद्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में 150 पोस्ट खाली है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें