Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 30 दिसंबर 2021

BHEL Recruitment 2022: इंजीनियर, सुपरवाइजर के पदों पर निकली वैकेंसी, 70,000 से ज्यादा होगी सैलरी



 BHEL Recruitment 2022: इंजीनियर, सुपरवाइजर के पदों पर निकली वैकेंसी, 70,000 से ज्यादा होगी सैलरी

BHEL Recruitment 2022: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) ने  इंजीनियरों और सुपरवाइजर पदों  पर आवेदन  मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट   pswr.bhel.com. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यहां जानें जरूरी तारीख

  • आवेदन करने की तारीख-  28 दिसंबर 2021
  • आवेदन करने की आखिरी तारीख- 11 जनवरी 2022
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंट-आउट भेजने की आखिरी तारीख- 14 जनवरी 2022

डायरेक्ट आवेदन करने के लिए यहां करें क्लिक

पदों के बारे में

  • इंजीनियर-  10 पद
  • सुपरवाइजर- 26 पद

सैलरी

  • इंजीनियर-   हर महीने 71,040 मिलेगी।
  • सुपरवाइजर- हर महीने 39,670 मिलेगी।

योग्यता

इंजीनियर-   किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से  इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी इन सिविल इंजीनियरिंग में 4 साल की डिग्री ली हो या  इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी इन सिविल इंजीनियरिंग में 5 साल की इंट्रीग्रेटेड मास्टर डिग्री और ड्यूल डिग्री ली हो।जनरल, ओबीसी, EWS उम्मीदवारों के कम से कम 60% अंक होने चाहिए।  वहीं  SC/ST उम्मीदवारों के 50% अंक होने चाहिए।  योग्यता के साथ उम्मीदवार को न्यूनतम 8 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

सुपरवाइजर- उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग  में तीन साल का फुल टाइम डिप्लोमा किया हो। जनरल, ओबीसी, EWS उम्मीदवारों के कम से कम 60% अंक होने चाहिए। वहीं  SC/ST उम्मीदवारों के 50% अंक होने चाहिए। योग्यता के साथ उम्मीदवार को न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

उम्र सीमा

1/1/2022 के अनुसार उम्मीदवारों की उम्र 40 साल होनी चाहिए।

कैसे होगा चयन

चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करना है आवेदन

आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pswr.bhel.com, careers.bhel.in पर जाना होगा। बता दें, आवेदन फीस 200 रुपये होगी, वहीं SC/ST/PwB उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें