Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 15 दिसंबर 2021

यूपी पुलिस भर्ती पर अखिलेश यादव ने किया बड़ा चुनावी वादा, जानें क्या कहा



 यूपी पुलिस भर्ती पर अखिलेश यादव ने किया बड़ा चुनावी वादा, जानें क्या कहा

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में समाजवादी विजय रथ यात्रा के अगले चरण की शुरूआत करते हुए योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। रोजगार के मोर्चे पर योगी सरकार को पूरी तरफ विफल बताते हुए अखिलेश ने कहा कि आज प्रदेश का नौजवान बेकारी और बेरोजगारी से परेशान है, नौजवान के साथ मिल कर 2022 में सरकार बनाने के बाद उनके चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का काम समाजवादी पार्टी करेगी। इस डबल इंजन की सरकार को हटाने का काम युवाओं को करना है। यूपी का नौजवान बदलाव चाहता है।

उन्होंने युवाओ को लेकर कहा कि सपा की सरकार बनने पर शिक्षक भर्ती से लेकर पुलिस भर्ती, फौज भर्ती आदि सभी भर्तियां तीन महीने के अंदर शुरू कर दी जाएगी। विशेष भर्ती अभियान चलाया जायेगा। अखिलेश ने कहा कि युवाओ का जोश और उत्साह इस बात का संकेत दे रहा है कि 2022 में बदलाव होकर रहेगा। भाजपा की विदाई होगी जबकि सपा की सत्ता में वापसी होगी।

अखिलेश ने कहा कि देश का किसान निराश एवं बदहाली से परेशान है। भाजपा ने दोगुनी आय का वादा किया था ,लेकिन आय दोगुनी तो नहीं हो सकी मगर किसान मंहगाई से परेशान जरूर है। अगर हिसाब किताब किया जाये तो सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों की आय आधी हो गयी है। उस पर से मंहगाई की मार किसान कैसे खुशहाल रह सकता है। उन्होंने कहा कि किसान इस सरकार के अत्याचार को सहने के साथ अपमानित भी हुआ है। इसलिए अब यूपी का किसान इसका बदला जरूर लेगा। लखीमपुर खीरी से लेकर हाथरस और आगरा की घटना को लोग भूले नहीं है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें