Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021

उप्र कौशल विकास मिशन में बायोमीट्रिक उपस्थित तय करेगी तकनीकी योग्यता, मनमाने प्रशिक्षण पर लगेगी लगाम

 


उप्र कौशल विकास मिशन में बायोमीट्रिक उपस्थित तय करेगी तकनीकी योग्यता, मनमाने प्रशिक्षण पर लगेगी लगाम

कौशल विकास के नाम पर मनमाने प्रवेश पर लगाम लगाने और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए कौशल विकास मिशन ने आधार बेस बायोमीट्रिक उपस्थिति लागू करने का निर्णय लिया है। इससे न केवल मनमाने प्रवेश पर प्रतिबंध लगेगा बल्कि निर्धारित अवधि में पूरे कोर्स की पढ़ाई भी युवा करेंगे। बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज न होने से उप्र कौशल विकास मिशन के वेबपोर्टल पर पंजीकृत युवाओं को प्रशिक्षण के लिए कौशल केंद्र इनरोल तो कर लेते हैं, लेकिन प्रशिक्षण नहीं देते।

कागजों पर प्रशिक्षण देकर इसके एवज में सरकार से मोटी रकम का भुगतान करा लेते हैं। इसमे मिशन के अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई थी। जांच में इसकी जानकारी होने पर अब कोरोना संक्रमण के बाद प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज होगी। आनलाइन पंजीयन कराएं बेरोजगारः उप्र कौशल विकास मिशन की ओर से होने वाले प्रशिक्षण के लिए के लिए युवाओं को उप्र कौशल विकास मिशन के वेबपोर्टल (यूपीएसडीएम.जीओवी.इन) पर पंजीयन कराना होगा। पंजीकृत युवा ही नजदीकी प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशिक्षण के लिए चुने जाएंगे।युवाओं को गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। उपस्थिति के आधार पर ही प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। आधार कार्ड बेस इस सिस्टम से प्रशिक्षण में पारदर्शिता आएगी। इसके लिए प्रदेश के सभी के सभी प्रशिक्षण केंद्रों को सूचित कर दिया गया है।-प्रशांत कटियार, क्षेत्रीय प्रभारी, उप्र कौशल विकास मिशन

पंजीयन पर एक नजर

प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगार                      66 लाख

कौशल विकास के लिए पंजीयन                46 लाख

प्रशिक्षण की आयु सीमा                           14 से 35 वर्ष

सरकारी प्रशिक्षण केंद्र                           237

निजी प्रशिक्षण केद्र                               138

प्रशिक्षण के सेक्टर                                  53

प्रशिक्षण की ट्रेडें                                   654

प्रशिक्षण के लिए इनरोल                   छह लाख


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें