Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

रविवार, 12 दिसंबर 2021

CTET Admit Card 2021: सीटीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक



 CTET Admit Card 2021: सीटीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

CTET Admit Card 2021 Download: सीबीएसई की ओर से आयोजित कराई जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (CTET 2021) 16 दिसंबर 2021 से होने को प्रस्तावित है। सीटीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से अपना एग्‍जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रवेश पत्र अपलोड हो गए गए हैं, प्रवेश पत्र दो हिस्सो में जारी किए जाएंगे। पहले चरण में सिटी और परीक्षा की तारीख और दूसरे में परीक्षा केंद्र और पाली की जानकारी। आपको बता दें कि इस साल सीटीईटी के लिए करीब 21 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें सीटीईटी लेवल-1 (कक्षा 1 से 5 तक के लिए) और सीटीईटी लेवल -2 (कक्षा 6 से 8 तक) के अभ्यर्थी शामिल हैं। सीटीईटी 2021 का रिजल्ट 15 फरवरी 2022 को जारी किया जाना है। 

Step by Step यूं करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी डिटेल्स सब्मिट करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

सीटीईटी का आयोजन 16 दिसंबर 2021, दिन गुरुवार से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित होने को प्रस्तावित है। सीटीईटी का 15वीं संस्करण देश भर में 16 दिसंबर 2021 से 20 भाषाओं में किया जाएगा। इस बार पहली मर्तबा सीटीईटी का आयोजन ऑनलाइन (कंप्यूटर बेस्ड मोड - सीबीटी) लिया जाएगा। अभी तक यह परीक्षा ऑफलाइन मोड से होती थी।

आपको बता दें कि इस साल सीटीईटी के लिए करीब 21 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें सीटीईटी लेवल-1 (कक्षा 1 से 5 तक के लिए) और सीटीईटी लेवल -2 (कक्षा 6 से 8 तक) के अभ्यर्थी शामिल हैं। सीटीईटी 2021 का रिजल्ट 15 फरवरी 2022 को जारी किया जाना है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें