MBA Admissions 2022: कैट के अलावा दे सकते हैं ये एंट्रेंस टेस्ट, मिलेगा MBA में एडमिशन
IBSAT
IBSAT 2021 एक यूनिवर्सिटी लेवल की परीक्षा है। IBS अहमदाबाद, IBS बेंगलुरु, IBS गुड़गांव, IBS देहरादून, IBS जयपुर, IBS कोलकाता, IBS मुंबई और IBS पुणे जैसे संस्थानों में IBS बिजनेस स्कूलों में MBA प्रवेश के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है।आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 16 दिसंबर, 2021 है। परीक्षाएं 25 और 26 दिसंबर को आयोजित की जानी हैं। परिणाम दिसंबर के अंतिम सप्ताह और जनवरी 2022 के पहले सप्ताह के बीच घोषित किए जाएंगे।
MICAT
MICAT 2022 एक यूनिवर्सिटी लेवल की परीक्षा है। ये परीक्षा हर साल दो बार आयोजित किया जाता है। MICAT (II) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तारीख 16 दिसंबर है और प्रवेश पत्र 25 जनवरी, 2022 से उपलब्ध होंगे। परीक्षा 29 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। वहीं परिणाम 18 फरवरी, 2022 को घोषित किया जाएगा।
MAT
MAT 2021 MBA में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए एक नेशनल लेवल की प्रवेश परीक्षा है। MAT परीक्षा अखिल भारतीय प्रबंधन संघ द्वारा आयोजित की जाती है। परीक्षा साल में चार बार (फरवरी, मई, सितंबर और दिसंबर) में आयोजित की जाती है । MAT 2022 के लिए आवेदन जनवरी 2022 के पहले सप्ताह से फरवरी 2022 के तीसरे सप्ताह तक जमा किए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड मार्च 2022 के दूसरे सप्ताह से जारी किए जाएंगे।बता दें, परीक्षा का अनुमानित सप्ताह मार्च 2022 का दूसरा सप्ताह है। MAT 2022 परीक्षा के सफल समापन के बाद, परिणाम मार्च / अप्रैल 2022 तक घोषित किया जाएगा।
KIIT
KIIT MBA 2022 भुवनेश्वर में स्थित KIIT या कलिंग इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी के लिए एक प्रवेश परीक्षा है। परीक्षा एक संस्थागत स्तर की परीक्षा है जो KIIT द्वारा ही उनके पोस्टग्रेजुएट एमबीए कोर्सेज के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोजित की जाती है।परीक्षा 15 से 17 जनवरी, 2022 तक आयोजित की जानी है। जो छात्र KIIT MBA 2022 परीक्षा में बैठने के इच्छुक हैं, वे ऑनलाइन मोड के माध्यम से 10 जनवरी, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
IRMASAT
IRMASAT 2022 एक नेशनल लेवल की प्रवेश परीक्षा है जो IRMA या ग्रामीण प्रबंधन संस्थान, आनंद द्वारा ही आयोजित की जाती है। दो साल के पोस्ट-ग्रेजुएशन मैनेजमेंट कोर्स के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए साल में एक बार परीक्षा आयोजित की जाती है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर, 2021 है। परीक्षा 18 और 19 फरवरी, 2022 को ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। एक उम्मीदवार केवल एक बार परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकता है।
XAT
XAT 2022 या जेवियर्स एप्टीट्यूड टेस्ट XLRI- जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा आयोजित एक प्रवेश परीक्षा है। परीक्षा का उद्देश्य भारत भर के विभिन्न प्रबंधन कॉलेजों में MBA कोर्सेज के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2021 है। XAT 2022 परीक्षा 2 जनवरी, 2022 को आयोजित होने वाली है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें