RRB , SSC और IBPS भर्ती परीक्षाओं पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, संसद में NRA CET पर भी दिया अपडेट
एसएससी, रेलवे और आईबीपीएस भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मोदी सरकार ने संसद में बताया है कि एक विशेषज्ञ सलाहकार समिति (ईएसी) का गठन किया गया है जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस, फीस संरचना और मूल्यांकन पर मार्गदर्शन के अलावा अपनायी जाने वाली तकनीकों पर अपनी सिफारिशें देगी। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में गुरुवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी पाने का प्रयास कर रहे उम्मीदवारों की कठिनाइयों को कम करने और भर्ती में समानता तथा समावेशिता का एक नया मानक स्थापित करने के लिए सरकार ने एक स्वतंत्र स्वायत्त संगठन के रूप में राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए - NRA ) की स्थापना की है। सिंह ने कहा कि यह एजेंसी केंद्र सरकार में पदों की कुछ श्रेणियों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी - NRA CET ) आयोजित करेगी, जिसके लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी - SSC ), रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी - RRB ) और बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस- IBPS ) के माध्यम से भर्ती की जाती है।
केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि एसएससी, आरआरबी और आईबीपीएस जैसी केंद्र सरकार की मौजूदा भर्ती एजेंसियां अपनी आवश्यकता के अनुसार विशिष्ट परीक्षाएं आयोजित करती रहेंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक विशेषज्ञ सलाहकार समिति (ईएसी) का भी गठन किया गया है, जो सिलेबस, परीक्षा की योजना, शुल्क संरचना और मूल्यांकन पर मार्गदर्शन के अलावा परीक्षाओं के आयोजन के लिए अपनाई जाने वाली तकनीकों पर भी अपनी सिफारिशें देगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें