SSC GD Constable Cut Off Marks 2021 : जानें कितनी रह सकती है एसएससी जीडी कांस्टेबल की कटऑफ
SSC GD Constable Recruitment 2021: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जल्द ही हाल में संपन्न हुई जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा। जीडी कांस्टेबल भर्ती 2021 की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच कराई गई थी। लिखित परीक्षा के रिजल्ट के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन होगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिए सीएपीएफ, एनआईए, एसएसए के कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के कुल 25271 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में ईडब्ल्यूएस और अनारक्षित वर्ग के लिए 35 फीसदी और एससी, एसटी व ओबीसी के लिए 33 फीसदी अंक क्वालिफाइंग मार्क्स के तौर पर निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर्स को 5 फीसदी (प्रश्न पत्र के कुल मार्क्स का), एनसीसी बी सर्टिफिकेट होल्डर्स को 3 फीसदी और एनसीसी ए सर्टिफिकेट होल्डर्स को 2 फीसदी मार्क्स बोनस मार्क्स के तौर पर दिए जाएंगे।
कोचिंग संस्थान में भर्ती परीक्षा करी तैयारी करने वाले एक्स्पर्ट्स के मुताबिक कटऑफ इस प्रकार रह सकता है-
जनरल कैटेगरी - 81
ईडब्ल्यूएस - 80
ओबीसी - 78
एससी - 73
एसटी - 71
नई एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2023 में
एसएससी द्वारा शुक्रवार को जारी कैलेंडर 2021-2022 के मुताबिक कांस्टेबल जीडी सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 22 फरवरी 2023 को निकलेगा। इसके लिए 31 मार्च 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे। जून 2023 में परीक्षा होगी। हालांकि अभी एसएससी ने यह नहीं बताया है कि आगामी एसएससी जीडी भर्ती में कितनी वैकेंसी निकलेंगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें