UP Government Jobs 2021: यूपी में चुनाव से पहले आएगी नौकरियों की बहार, जानें किन विभागों में निकल सकती है भर्ती
उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। राज्य में जल्द ही कई विभागों के हजारों रिक्त पदों पर भर्ती निकलने वाली है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि लेखपाल,कॉन्स्टेबल समेत अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए इसी महीने में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद राज्य में आचार संहिता लागू हो जाएगी। राज्य में एक बार आचार संहिता लगने के बाद किसी भी तरह की नई भर्ती नहीं निकल सकेगी। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश में चुनाव की घोषणा से पहले कई पदों पर भर्ती निकल सकती है।
UPSSSC द्वारा इन पदों पर की जानी है भर्ती :
राज्य में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा मार्च 2022 तक 22,794 पदों पर भर्ती की जानी है। UPSSSC ने इन 22,794पदों में से स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि लेखपाल के 7882 पदों,गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ तथा एक्सरे प्राविधिक के 1200पदों पर भर्ती के लिए भी UPSSSC जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
अन्य कई विभागों में भी होगी भर्ती :
UPSSSC द्वारा निकाली जाने वाली भर्तियों के अलावा राज्य में कॉन्स्टेबल तथा शिक्षकों के रिक्त पदों पर भी भर्ती होनी है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि कॉन्स्टेबल के 25हजार पदों तथा शिक्षकों के 50हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती के लिए राज्य में आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इन भर्तियों से संबंधित जानकारियों के लिए इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें