Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 1 दिसंबर 2021

Up Mahila Home Guard Bharti: 30,000 पदों की रिक्तियों के लिए मांगे जा रहे आवेदन, जानें आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज



 Up Mahila Home Guard Bharti: 30,000 पदों की रिक्तियों के लिए मांगे जा रहे आवेदन, जानें आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग ने महिला होम गार्ड पद हेतू उत्तर प्रदेश महिला होम गार्ड भर्ती 2021 अंतर्गत 30,000 पदों की रिक्तियों के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट www.homeguard.up.gov.in में विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक एवम् योग्य उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अंतिम तिथि तक  Uttar Pradesh Home Guards Job Vacancy का आवेदन फॉर्म भरें।

Up Mahila Home Guard Bharti - रिक्ति विवरण

 कुल रिक्ति:- 30000 पद

 पोस्ट नाम : यूपी पुलिस महिला होमगार्ड भर्ती 2021

 Up Mahila Home Guard Bharti - शैक्षिक पात्रता

 उम्मीदवारों को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। पूरी जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक विज्ञापन की प्रतीक्षा करें।

 Up Mahila Home Guard Bharti - आयु सीमा

  •  न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 45 वर्ष
  • सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

 Up Mahila Home Guard Bharti - शारीरिक और मापन योग्यता-

  •  महिला के लिए दौड़- 400 मीटर। (2.5 मिनट: 10 अंक, 3.5 मिनट: 07 अंक, 04 मिनट: 05 अंक)
  • महिला के लिए ऊंचाई- 152 सेमी।
  • एसटी महिला के लिए- 147 सेमी

 आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज-

  •  नई पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर
  • आधार कार्ड अनुभव प्रमाण पत्र
  • उक्त अभिलेखों का एक स्वप्रमाणित सेट (Resume)

 वेतनमान – इस भ्रती प्रक्रिया के लिए अभी वेतन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

 चयन प्रक्रिया – उम्मीदवारों का चयन निम्न आधार पर किया जाएगा-

 शारीरिक मापन परीक्षण

  • शारीरिक दक्षता परीक्षण
  • साक्षात्कार
  • वेटेज मार्क्स
  • अंतिम मेरिट सूची
  • चिकित्सा परीक्षण

 आवेदन कैसे करें :

 इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.homeguard.up.gov.in पर जाकर आंनलाइन आवेदन कर सकते है।

 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें