Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021

UPPBPB Result : यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया एक और मृतक आश्रित भर्ती का परिणाम

 


UPPBPB Result : यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया एक और मृतक आश्रित भर्ती का परिणाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने गुरुवार को एक और मृतक आश्रित भर्ती (कांस्टेबल नागरिक पुलिस) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इसमें कुल 55 अभ्यर्थियों में से 31 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। 11 अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया गया है। 13 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे जिसके संबंध में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। ये भर्ती सितंबर में निकाली गई थी। कांस्टेबल के 55 पदों के लिए 9 अक्टूबर 2021 को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) आयोजित की गई थी। 


Result Direct Link - चयनित अभ्यर्थियों की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा है कि चयन परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने में पर्याप्त सावधानी रखी गई है। फिर भी किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि के लिए बोर्ड उत्तरदायी नहीं होगा और न ही त्रुटि पाए जाने पर इस त्रुटिपूर्ण टाइपिंग का किसी को किसी तरह का लाभ या अधिकार प्राप्त होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें