UPSSSC Lekhpal 2021: कहीं आचार संहिता के फेर में ना फंस जाए लेखपाल के पदों पर होने वाली भर्ती, जानें क्यूँ हो रही है इसमें देरी
उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती करने वाली है। राज्य में पहली बार लेखपाल भर्ती प्रक्रिया का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाना है। UPSSSC ने लेखपाल भर्ती के कुछ नियमों में बदलाव भी किया है और वर्तमान लेखपाल भर्ती में सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ही हिस्सा लेने की अनुमति मिलेगी।
आचार संहिता के फेर में ना फस जाए लेखपाल भर्ती :
राज्य में लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती पर खतरा मँडराने लगा है और अगर इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन नहीं जारी किया जाता है, तो इसके आयोजन में काफी विलंब हो सकता है। दरअसल उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं और यह उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर के आखिर तक या जनवरी की शुरुआत में राज्य में आचार संहिता लागू किया जा सकता है। राज्य में एक बार आचार संहिता लागू होने के बाद इसके खत्म होने तक किसी भी तरह की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन नहीं जारी किया जाएगा। ऐसे में अगर इस भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन नहीं जारी होता है, तो इसमें काफी विलंब होना तय है।
क्यूँ हो रही है देरी और कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :
लेखपाल भर्ती में देरी होने की मुख्य वजह अब तक उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती नियमावली में संशोधन नहीं होने को माना जा रहा था। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस समस्या को सुलझा लिया गया है और इस भर्ती के लिए UPSSSC जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि UPSSSC दिसंबर महीने के आखिर तक इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर देगी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें